सड़क हादसा: बीएमडब्ल्यू कार दुर्घटनाग्रस्त, पांच को मारी टक्कर, तीन की मौत; एक की हालत गंभीर

कथित तौर पर तेज रफ्तार के कारण चालक ने कार पर नियंत्रण खो दिया और वह दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

मुंबई में रविवार सुबह कोस्टल रोड पर एक BMW कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से तीन लोगों की जान चली गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद सभी चार लोगों को इलाज के लिए नायर अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस के मुताबिक, वाहन मरीन ड्राइव से हाजी अली की दिशा में जा रहा था। प्रारंभिक जानकारी में कार की रफ्तार अधिक होने की बात सामने है।

मुंबई के कोस्टल रोड पर रविवार तड़के हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। हादसा करीब सुबह 5:20 बजे लोटस जेट्टी के पास हुआ। बीएमसी के अनुसार, एक बीएमडब्ल्यू कार मरीन ड्राइव से हाजी अली की ओर जा रही थी।

हादसे के बाद कार में सवार सभी चार लोगों को नायर अस्पताल ले जाया गया। इनमें तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर बताई गई है। पुलिस के अनुसार, हादसे की घटना 20 सितंबर की सुबह करीब 5:20 बजे हुई।

मुंबई सड़क हादसे में घायल युवक ट्रॉमा वार्ड में भर्ती
बृहन्मुंबई नगर निगम की ओर से जारी बयान के मुताबिक, नायर अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा है कि मृतकों की पहचान शनाय गजल (21) और धीरिया सेठ (17) के रूप में हुई है, जबकि एक अज्ञात 25 वर्षीय युवक को भी मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, एक 20 वर्षीय अज्ञात युवक की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे ट्रॉमा वार्ड में भर्ती कराया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button