’12वीं फेल’ ने पहले सप्ताहांत में 6.7 करोड़ रुपये कमाए

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 30 Oct 2023 10:04 PM
’12वीं फेल’ ने पहले सप्ताहांत में 6.7 करोड़ रुपये कमाए
ऑडियो सुनें

मुंबई. विधु विनोद चोपड़ा निर्देशित फिल्म ’12वीं फेल’ ने अपनी रिलीज के पहले सप्ताहांत में 6.7 करोड़ रुपये कमाए हैं. निर्माताओं ने सोमवार को यह जानकारी दी. ’12वीं फेल’ भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी मनोज कुमार शर्मा और भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) की अधिकारी श्रद्धा जोशी की अविश्वसनीय यात्रा के बारे में अनुराग पाठक के सबसे ज्यादा बिकने वाले उपन्यास पर आधारित है. फिल्म में मेधा शंकर के साथ विक्रांत मैसी ने मुख्य भूमिका निभाई है.

निर्माताओं ने एक विज्ञप्ति में कहा, ”इस शानदार फिल्म ने रविवार को 3.10 करोड़ रुपये की कमाई की. शुक्रवार के मुकाबले इसकी कमाई में 24 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई. रिलीज के पहले सप्ताहांत में इसने कुल 6.7 करोड़ रुपये की कमाई की है.” ‘जी स्टूडियोज’ द्वारा निर्मित ’12वीं फेल’ दुनियाभर में हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम में भाषा में प्रर्दिशत की गई है. फिल्म में अनंत वी जोशी, अंशुमान पुष्कर, संजय बिश्नोई और प्रियांशु चटर्जी ने भी अहम किरदार निभाए हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu