लेह/नयी दिल्ली. सैनिकों को ले जा रहा एक वाहन शुक्रवार को लद्दाख में सड़क से फिसल कर श्योक नदी में गिर गया, जिसमें सात सैनिकों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गये. थल सेना के अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि लेह जिले के नुब्रा क्षेत्र में थोइसे से करीब 25 किमी दूर स्थित तुकतुक सेक्टर में सुबह करीब नौ बजे यह दुर्घटना हुई. अधिकारी ने बताया कि 26 सैनिकों के एक दल को लेकर वाहन परतापुर ट्रांजिट कैम्प से हनीफ सब-सेक्टर में स्थित एक अग्रिम स्थान पर जा रहा था. अधिकारियों ने बताया कि तेजी से बचाव अभियान चलाया गया और सभी सैनिकों को परतापुर स्थित सेना के अस्पताल में पहुंचाया गया.
लद्दाख: वाहन नदी में गिरा, सात सैनिकों की मौत
Author: www.navabharat.news
UPDATED: Fri, 27 May 2022 06:07 PM
ऑडियो सुनें
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 नवभारत अपडेट : छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की आज की प्रमुख खबरें एक नजर में, देखते रहिए Navbharat News
- 2 काम की खबर : कल रविवार को बैंक खुलेंगे, 23 बैंकों की 97 शाखाओं में सामान्य दिनों की तरह कामकाज होगा, डिजिटल लेन-देन भी दौड़ेगा
- 3 Rewind : देव आनंद फिल्म अव्वल नंबर में पाक क्रिकेटर इमरान खान को चाहते हीरो, मगर खान ने इंकार कर दिया, फिर जागी आमिर की किस्मत, आज जन्मतिथि
- 4 अभिनेता मुश्ताक खान के अंतिम संस्कार में नहीं पहुंची बड़ी फिल्मी हस्तियां तो रजा मुराद ने जताया अफसोस, बोले : कोई स्टार नहीं आया
By www.navabharat.news
Tags: