ब्रासीलिया. ब्राजील के पूर्वोत्तर राज्य परनंबुको में शनिवार को भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में कम से कम 29 लोगों की मौत हो गई. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. पूर्वोत्तर के एक अन्य राज्य अलागोस में शुक्रवार को नदी में आई बाढ़ में बह जाने से दो लोगों की मौत हो गई. नागरिक सुरक्षा अधिकारियों ने कहा कि परनंबुको में बाढ़ के कारण 1,000 से अधिक लोगों को अपना घर छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा है. परनंबुको में नागरिक सुरक्षा एजेंसी के कार्यकारी सचिव, लेफ्टिनेंट कर्नल लियोनार्डो रोड्रिग्स ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा करके कहा कि राज्य में भूस्खलन या बाढ़ के जोखिम वाले क्षेत्रों में लगभग 32,000 परिवार रहते हैं.
ब्राजील में भूस्खलन और बाढ़ से कम से कम 31 लोगों की मौत
Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sun, 29 May 2022 11:06 AM
ऑडियो सुनें
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 नवभारत अपडेट : छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की आज की प्रमुख खबरें एक नजर में, देखते रहिए Navbharat News
- 2 काम की खबर : कल रविवार को बैंक खुलेंगे, 23 बैंकों की 97 शाखाओं में सामान्य दिनों की तरह कामकाज होगा, डिजिटल लेन-देन भी दौड़ेगा
- 3 Rewind : देव आनंद फिल्म अव्वल नंबर में पाक क्रिकेटर इमरान खान को चाहते हीरो, मगर खान ने इंकार कर दिया, फिर जागी आमिर की किस्मत, आज जन्मतिथि
- 4 अभिनेता मुश्ताक खान के अंतिम संस्कार में नहीं पहुंची बड़ी फिल्मी हस्तियां तो रजा मुराद ने जताया अफसोस, बोले : कोई स्टार नहीं आया
By www.navabharat.news
Tags: