रूसी सीमा क्षेत्र में गोलाबारी में पांच लोगों की मौत, रूस ने किया होटल पर हमला

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 25 Aug 2024 08:46 PM
रूसी सीमा क्षेत्र में गोलाबारी में पांच लोगों की मौत, रूस ने किया होटल पर हमला
ऑडियो सुनें

कीव. रूस के सीमावर्ती क्षेत्र बेलगोरोद में यूक्रेन की गोलाबारी में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि रूसी सेना ने पूर्वी यूक्रेन में एक होटल को निशाना बनाया जिससे दो लोग घायल हो गए और एक पत्रकार को लापता बताया जा रहा है. रूस के क्षेत्रीय गवर्नर व्याचेस्लाव ग्लैडकोव ने कहा कि यूक्रेनी सीमा से 38 किलोमीटर दूर रूस के रकीटोन गांव में 12 अन्य लोग घायल हो गए, जिनमें 16 वर्षीय एक लड़की की हालत गंभीर बताई जाती है.

यूक्रेन के क्षेत्रीय गवर्नर वादिम फिलाश्किन ने कहा कि रूसी सेना ने पूर्वी डोनेट्स्क क्षेत्र के क्रामाटोरस्क शहर में रात में एक होटल पर हमला किया, जिसमें दो लोग घायल हो गए और एक व्यक्ति मलबे में फंस गया. बताया जाता है कि ये तीनों लोग यूक्रेन, अमेरिका और ब्रिटेन के पत्रकार हैं.

रॉयटर्स समाचार एजेंसी ने रविवार को कहा कि यूक्रेन में युद्ध की कवरेज करने वाला उसका एक पत्रकार लापता है और टीम के दो अन्य सदस्यों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इसने कहा कि यह घटना तब हुई जब होटल ‘सफाइर’ में ठहरा छह सदस्यीय दल शनिवार को ”एक स्पष्ट मिसाइल हमले” की चपेट में आ गया. फिलाश्किन ने कहा कि होटल के अलावा, पास की एक बहुमंजिला इमारत भी नष्ट हो गई. क्षेत्रीय गवर्नर ओलेह सिनीहुबोव ने टेलीग्राम मैसेजिंग ऐप पर लिखा कि यूक्रेन का पूर्वी खारकीव क्षेत्र भी रूसी गोलीबारी की चपेट में आ गया जिसमें कई लोग घायल हो गए.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu