नमिता के मंदिर प्रवेश विवाद की जांच के आदेश दिए : तमिलनाडु का मंत्री

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 27 Aug 2024 10:35 PM
नमिता के मंदिर प्रवेश विवाद की जांच के आदेश दिए : तमिलनाडु का मंत्री
ऑडियो सुनें

चेन्नई. अभिनेत्री नमिता के मंदिर प्रवेश को लेकर हुए विवाद की जांच के लिए तमिलनाडु हिंदू धार्मिक और धर्मार्थ व्यवस्था विभाग के आयुक्त ने जांच के आदेश दिए हैं. राज्य के मंत्री पी के शेखर बाबू ने मंगलवार को यह जानकारी दी. बाबू ने कहा कि अगर उनकी बहन नमिता को ठेस पहुंची है तो वह उनसे खेद व्यक्त करते हैं. उन्होंने कहा कि आयुक्त ने घटना की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं और यदि अधिकारियों ने मंदिर के नियमों का उल्लंघन किया है या उन्हें ठेस पहुंचाई है तो निश्चित रूप से उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी.

अभिनेत्री ने आरोप लगाया था कि सोमवार को मदुरै के प्रसिद्ध श्री मीनाक्षी सुंदरेश्वर मंदिर में दर्शन के दौरान उनसे हिंदू होने का सबूत मांगा गया था. इस बारे में संवाददाताओं द्वारा सवाल किए जाने पर मंत्री ने यह टिप्पणी की. भाजपा की राज्य कार्यकारिणी सदस्य नमिता ने आरोप लगाया कि उन्हें और उनके पति को मंदिर के अधिकारियों ने रोक दिया और उनसे हिंदू होने का सबूत मांगा.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu