बालाजी और युकी अपने अपने जोड़ीदारों के साथ अमेरिकी ओपन के दूसरे दौर में

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 29 Aug 2024 07:29 PM
बालाजी और युकी अपने अपने जोड़ीदारों के साथ अमेरिकी ओपन के दूसरे दौर में
ऑडियो सुनें

न्यूयॉर्क. भारत के युगल खिलाड़ियों एन श्रीराम बालाजी और युकी भांबरी ने अमेरिकी ओपन पुरूष युगल वर्ग में अपने अपने जोड़ीदारों के साथ पहले दौर के मुकाबले जीत लिये हैं. बालाजी और अर्जेंटीना के गुइडो एंड्रियोजी ने न्यूजीलैंड के मार्कस डेनियल और मैक्सिको के मिगुल रेयेस वारेला को 5-7, 6-1, 7-6 से हराया. अमेरिकी ओपन में अच्छे प्रदर्शन से स्वीडन के खिलाफ डेविस कप मुकाबले से पहले बालाजी का आत्मविश्वास बढेगा जो भारत के मुख्य युगल खिलाड़ी हैं.

उन्होंने जीत के बाद कहा ,” यह करीबी मुकाबला था . खास तौर पर मेरा जोड़ीदार और मिकी पूर्व जोड़ीदार थे तो उसके लिये मानसिक तौर पर इतना आसान नहीं था . हम पहला सेट हार गए जिसमें हमने अंक बनाने के कई मौके गंवाये . आखिरी सेट में हमने मजबूती से प्रदर्शन किया .” युकी और फ्रांस के अलबानो ओलिवेत्ती ने स्थानीय वाइल्ड कार्डधारी रियान सेजेरमैन और पैट्रिक टी को 6-3, 6-4 से मात दी . अब उनका सामना अमेरिका के आस्टिन क्राइसेक और नीदरलैंड के जीन जूलियन रोजर से होगा. युकी ने कहा, ”यह शानदार प्रदर्शन था. अमेरिकी खिलाड़ियों से उनके घरेलू स्लैम में खेलना पेचीदा हो सकता है लेकिन एक बार हमने बढ़त बना ली तो हम निरंतर खेलते रहे. ”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu