रायपुर : जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु 10 सितंबर तक आवेदन आमंत्रित

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sat, 31 Aug 2024 07:48 PM
रायपुर : जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु 10 सितंबर तक आवेदन आमंत्रित
ऑडियो सुनें

रायपुर: कार्यालय परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना कोण्डागांव-02 द्वारा आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 10 सितंबर 2024 तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। सहायिका पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं पास होना आवश्यक है तथा आवेदक का उसी ग्राम का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 44 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए परियोजना कार्यालय कोण्डागांव से संपर्क किया जा सकता है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news