उद्धव छत्रपति शिवाजी का नाम लेते हैं, लेकिन अनुकरण औरंगजेब और अफजल खान का करते हैं: मुख्यमंत्री शिंदे

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 01 Sep 2024 07:03 PM
उद्धव छत्रपति शिवाजी का नाम लेते हैं, लेकिन अनुकरण औरंगजेब और अफजल खान का करते हैं: मुख्यमंत्री शिंदे
ऑडियो सुनें

मुंबई. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को अपने प्रतिद्वंद्वी और पूर्ववर्ती उद्धव ठाकरे पर तीखा हमला बोलते हुए उन पर औरंगजेब तथा अफजल खान के कार्यों का अनुकरण करने तथा छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया. शिंदे ने पत्रकारों के साथ बातचीत में 26 अगस्त को सिंधुदुर्ग के मालवन इलाके में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के ढहने पर बयानबाजी को लेकर विपक्ष की आलोचना की.

शिंदे ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उपमुख्यमंत्रियों- देवेन्द्र फडणवीस और अजित पवार तथा खुद उनके इस ”दर्दनाक” घटना के लिए माफी मांगने के बावजूद विपक्ष राजनीति कर रहा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासित कर्नाटक में छत्रपति शिवाजी महाराज की एक प्रतिमा को दो जेसीबी से उखाड़ दिया गया. शिंदे ने कहा, ”महाराष्ट्र के लोगों ने उन्हें (ठाकरे को) उनकी जगह दो साल पहले ही दिखा दी थी. आप नाम तो छत्रपति शिवाजी महाराज का लेते हैं, लेकिन आपके काम औरंगजेबी और अफजल खानी हैं.” उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की जनता विपक्ष को सबक सिखाएगी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu