शेयर बाजार में हलचल की वजह से मिलेजुले ग्लोबल के संकेत…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 02 Sep 2024 10:42 AM
शेयर बाजार में हलचल की वजह से मिलेजुले ग्लोबल के संकेत…
ऑडियो सुनें

मुंबई: शेयर बाजार में आज 2 सितंबर को तेज एक्शन देखने को मिल सकता है. बाजार की हलचल की वजह मिलेजुले ग्लोबल संकेत हैं. गिफ्ट निफ्टी करीब 40 अंकों की मजबूती के साथ ट्रेड कर रहा है.

इंडेक्स 25400 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है. एशियाई बाजारों में मिक्स ट्रेड दर्ज किया जा रहा है. वहीं, अमेरिकी शेयर बाजारों में हरियाली दर्ज की गई थी. शुक्रवार की क्लोजिंग दमदार रही थी. हालांकि, वायदा बाजार में ऊपरी स्तरों से बिकवाली देखने को मिल रही है. भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार को दमदार खरीदारी दर्ज की गई थी. सेंसेक्स 231 अंक उछलकर 82,365 पर बंद हुआ था.

MSCI इंडेक्स में हुआ बदलाव

निफ्टी में शुक्रवार को लगातार 12वें दिन से तेजी दर्ज की गई. इससे पहले आखिरी बार 1993 में निफ्टी में ऐसी तेजी दर्ज की गई थी. इंडेक्स 23 जुलाई के 21,281 के निचले स्तर से इंडेक्स अब करीब 4,000 अंकों की तेजी दिखा चुका है. शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद MSCI रीबैलेंसिंग लागू हुआ. हालांकि, इससे जुड़े स्टॉक्स में तेजी के बजाए मुनाफावसूली दर्ज की गई. 30 अगस्त को HDFC Bank करीब 1%, Vodafone Idea 5%, Dixon Tech लगभग 2% गिरकर बंद हुए थे.

इन आंकड़ों पर रहेगी नजर

भारतीय शेयर बाजारों में सोमवार को इकोनॉमिक आंकड़ों पर नजर रहेगी. अगस्त ऑटो कंपनियों के बिक्री आंकड़े जारी करेंगी. साथ ही सरकारी कंपनियों के बिजनेस अपडेट और मैक्रो लेवल पर मैन्युफैक्चरिंग और सर्विसेज PMI के आंकड़े जारी होने वाले हैं.

संस्थागत निवेशकों का मूड

भारतीय शेयर बाजार में विदेशी संस्थागत निवेशकों और घरेलू संस्थागत निवेशकों का मूड एक्शन वाला है. FIIs शुक्रवार को कैश मार्केट में 5,318 करोड़ रुपए के शेयरों की खरीदारी की. जबकि, DIIs ने कैश मार्केट में नेट 3,198 करोड़ रुपए के शेयरों की बिकवाली की. बता दें कि FIIs ने पिछले एक हफ्ते में नेट 9,217 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे हैं. वहीं, DIIs ने पिछले हफ्ते कैश मार्केट में 1,197.42 करोड़ के शेयर खरीदे हैं.

अमेरिकी शेयर बाजारों में एक्शन

अमेरिकी शेयर बाजारों में आज छुट्टी है. उससे पहले शुक्रवार को US में दमदार एक्शन दर्ज किया गया. डाओ 230 अंक उछलकर फिर नया रिकॉर्ड बनाया. नैस्डेक पर 1% से ज्यादा का उछाल दर्ज किया गया. S&P 500 अपने लाइफ हाई से सिर्फ 20 अंक दूर है. बाजारों में चौतरफा खरीदारी का माहौल है.

जुलाई का पर्सनल कंजप्शन एक्सपेंडिचर अनुमान मुताबिक रहे. सालाना तौर पर 2.5% की बढ़त और मासिक तौर पर 0.2% बढ़त दर्ज की गई. गोल्डमैन सैक्स ने Q3 GDP अनुमान 2.5% से बढाकर 2.7% किया. 10 साल की बॉन्ड यील्ड बढ़त के साथ 3.9% पर कारोबार कर रहा है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav