सड़क बनवाने की मांग को लेकर पानी की टंकी पर चढ़े ग्रामीण

Author: navabharat digital
UPDATED: Mon, 20 Jan 2025 01:26 PM
सड़क बनवाने की मांग को लेकर पानी की टंकी पर चढ़े ग्रामीण
ऑडियो सुनें

जयपुर: राजस्थान के टोंक जिले के मंडावर गांव में सोमवार को सड़क निर्माण की मांग को लेकर सात ग्रामीण पानी की टंकी पर चढ़ गए। अधिकारियों ने बताया कि इन लोगों को समझाने की कोशिश की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीण आडि गडार से देवगंज तक सड़क बनवाने की मांग कर रहे हैं। सोमवार सुबह सात ग्रामीण अपनी इस मांग को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ गए। पुलिस ने बताया कि लोगों को नीचे उतरने के लिए मनाने की कोशिश की जा रही है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital