बीएमसी चुनाव: पूर्वाह्न 11:30 बजे तक 17.73 प्रतिशत मतदान

मुंबई: बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को जारी मतदान के पहले चार घंटों में औसतन 17.73 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बीएमसी के एक प्रवक्ता के अनुसार पूर्वाह्न 11:30 बजे तक औसत मतदान प्रतिशत 17.73 रहा।

नगर निगम अधिकारियों द्वारा साझा किए गए नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, पूर्वी उपनगरों के वार्ड संख्या 114 में सबसे अधिक 26.31 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जबकि दक्षिण मुंबई के वार्ड संख्या 227 में सबसे कम 6.23 प्रतिशत मतदान हुआ। कई अन्य वार्डों में भी अपेक्षाकृत अधिक भागीदारी देखी गई जो 23 प्रतिशत से अधिक रही, वहीं कुछ इलाकों में मतदान प्रतिशत एक अंक में रहा, जो सुबह के घंटों के दौरान पूरे महानगर में असमान मतदाता भागीदारी को दर्शाता है। मतदान सुबह 7:30 बजे शुरू हुआ जो शाम 5:30 बजे तक जारी रहेगा। महानगर में 227 वार्ड हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button