
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि राहुल गांधी अपने आचरण और व्यवहार से पूरे देश में एक्सपोज हो रहे हैं। यह कतई उनके लिए उचित नहीं है।
रायपुर एयरपोर्ट में संवाददाताओं से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष हैं और इतने बड़े नेता को इस तरह से करना शोभा नहीं देता है। वे अपने आचरण और व्यवहार से पूरे देश में एक्सपोज हो रहे हैं। यह कतई उनके लिए उचित नहीं है।
हालांकि श्री साय किस मुददे पर राहुल गांधी को घेर रहे थे, यह मालूम ना हो सका मगर समझा जा रहा है कि इंदौर में आयोजित यूथ सम्मेलन में एक मिमिक्री आर्टिस्ट के साथ राहुल गांधी ने जिस तरह पीएम मोदी का मजाक उड़ाया, उसी पर सीएम साय की टिप्पणी समझा जा रहा है।



