VIDEO : सिक्किम में भारी तबाही, पहाड़ों पर भूस्खलन, लाखों टन कीचड़, भारी-भरकम चट्टानें और मलबा से 32 मकान ध्वस्त, तीन लापता, छह घायल, देखिए वीडियो

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Fri, 25 Sep 2026 02:32 PM
VIDEO : सिक्किम में भारी तबाही, पहाड़ों पर भूस्खलन, लाखों टन कीचड़, भारी-भरकम चट्टानें और मलबा से 32 मकान ध्वस्त, तीन लापता, छह घायल, देखिए वीडियो

ऑडियो सुनें

सिक्किम के ग्यालशिंग (Gyalshing) जिले के रिम्बी इलाके में बीती रात मूसलाधार बारिश (Torrential Rain) के कारण एक बहुत बड़ा लैंडस्लाइड (Landslide) हुआ। ऊपरी चोटियों से लाखों टन कीचड़, भारी-भरकम चट्टानें और मलबा इतनी तेज़ रफ्तार से नीचे रिहायशी इलाकों की तरफ आए कि 30 से अधिक घर इसकी सीधी चपेट में आकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं! तीन लापता, छह घायल बताए जाते हैं।

पश्चिम सिक्किम के रिम्बी गांव में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बाद पहाड़ी से भयानक भूस्खलन हुआ है। ऊपरी ढलानों से आए भारी मलबे, मिट्टी और पत्थरों की चपेट में आने से 30 से अधिक मकानों के साथ पावर डिपार्टमेंट के 6 सरकारी क्वार्टर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इस भयानक आपदा पर सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग-गोले (Prem Singh Tamang) ने गहरा दुख और चिंता जताते हुए कहा है कि स्थिति अभी भी काफी गंभीर बनी हुई है. सरकार पूरी ताकत से प्रभावित लोगों के साथ खड़ी है और अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन लगातार प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने और मदद पहुंचाने की कोशिश में जुटा है। लगातार हो रही भारी बारिश के बीच लोगों से अलर्ट रहने और सरकारी एडवाइजरी का पालन करने की अपील की जा रही है। यह लाइव वीडियो साफ दिखाता है कि पहाड़ों पर मॉनसून और मूसलाधार बारिश का कहर कितना जानलेवा हो सकता है। हमारी प्रार्थनाएं उन सभी परिवारों के साथ हैं जो इस वक्त संकट में हैं!

By Navabharat News Group