रिवर्स हनीट्रैप : 21 वर्षीय महकदीप ने ISI जासूस से किया इश्क, फिर आतंकी ब्लास्ट को दे डाला अंजाम, प्रेमी सहित गिरफ्तार, प्रेम, जासूस और अपराध का खुलासा

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Mon, 16 Nov 2026 09:08 AM
रिवर्स हनीट्रैप : 21 वर्षीय महकदीप ने ISI जासूस से किया इश्क, फिर आतंकी ब्लास्ट को दे डाला अंजाम, प्रेमी सहित गिरफ्तार, प्रेम, जासूस और अपराध का खुलासा

Oplus_16908288

ऑडियो सुनें

पंजाब के गुरदासपुर की 21 वर्षीय महकदीप ने ISI जासूस के इश्क में आतंकी ब्लास्ट को अंजाम दे डाला. महकदीप के पति ने ही उसकी मुलाकात इस ISI हैंडलर से कराई थी. पाकिस्तानी जासूस ने महकदीप को अपने इश्क के शीशे में उतार लिया. उसे मोटे पैसे का लालच दिया और राजस्थान के श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट कराया.

जांच ऐजेंसियां मान रही है कि ब्लास्ट के लिए पाकिस्तान के “शाह” नामक जासूस ने महकदीप को IED मुहैया कराया था. महकदीप का एक साथी देवेन्द्र सिंह भी इसी वारदात में गिरफ्तार किया गया है. महकदीप “शाह” के अलावा “चाचा” नाम के एक और ISI हैंडलर के सम्पर्क में थी.

महकदीप का पति ड्रग केस में जेल में बंद है और उसका महकदीप से तलाक हो चुका है. अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट मामले में गिरफ्तार पंजाब की 21 वर्षीय महकदीप और दविंदर से पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। जांच में आया कि दोनों धार्मिक कट्टर नहीं हैं।

पाकिस्तानी हैंडलर ने हनीट्रैप, पैसों का लालच और विदेश में बसाने का झांसा देकर आतंकी बनाया। पाकिस्तानी एजेंट शाह एक साल से इनके संपर्क में था। शुरुआत में सिर्फ प्यार भरी बातें कीं और जब भरोसा जीत लिया, तब विदेश भेजने और करोड़ों रुपए मिलने का वादा किया।

इसी लालच के बदले उन्हें ट्रैक पर ब्लास्ट करने का टास्क दिया। महकदीप व दविंदर को एटीएस और श्रीगंगानगर पुलिस ने शनिवार को पंजाब के गुरदासपुर से गिरफ्तार किया था।

राजस्थान के श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में कहानी इसके उलट बताई जा रही है. जांच एजेंसियों के मुताबिक, पाकिस्तान में बैठे दो कथित हैंडलर्स ने सोशल मीडिया के जरिए पंजाब की 21 वर्षीय महकदीप कौर से संपर्क किया. पहले उससे दोस्ती की, फिर रोमांटिक बातचीत और आर्थिक मदद के जरिए उसका भरोसा जीत लिया. पुलिस का आरोप है कि बाद में इसी भरोसे का इस्तेमाल उसे ब्लास्ट की साजिश में शामिल करने के लिए किया गया.

कौन है महकदीप कौर, कैसे हुई गिरफ्तारी?
राजस्थान एटीएस ने 14 नवंबर को पंजाब के गुरदासपुर से महकदीप कौर और उसके साथी दविंदर सिंह को गिरफ्तार किया. महकदीप दोस्तपुर गांव की रहने वाली है, जबकि दविंदर सिंह चौड़ा कलां गांव का निवासी बताया गया है. दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे.

जांच एजेंसियों के अनुसार, दोनों पर 3 नवंबर को श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर हुए विस्फोट में शामिल होने का आरोप है. पुलिस का कहना है कि महकदीप अपने पति से अलग रह रही थी. उसका पति नशा तस्करी के आरोप में जेल में बंद है. जांचकर्ताओं के मुताबिक, आर्थिक परेशानियों और अकेलेपन के बीच वह पाकिस्तान में बैठे कथित हैंडलर्स के संपर्क में आई.

‘चाचा’ और ‘शाह’ के नाम से संपर्क करने का दावा
एनडीटीवी के मुताबिक, महकदीप पाकिस्तान में बैठे दो लोगों के संपर्क में थी. इनमें एक को ‘चाचा’ और दूसरे को ‘शाह’ नाम से पहचाना गया है. कुछ रिपोर्टों में पहले हैंडलर का नाम मूसा भी बताया गया है. आरोप है कि दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए महकदीप से बातचीत शुरू की और धीरे-धीरे उसे भावनात्मक रूप से अपने प्रभाव में ले लिया.

जांच में सामने आया है कि बातचीत के दौरान उसे आर्थिक मदद भी दी गई. पुलिस का दावा है कि बाद में इसी मदद और कथित दबाव के जरिए उसे ब्लास्ट की साजिश में शामिल किया गया. जांच एजेंसियां यह भी पता लगा रही हैं कि महकदीप को किस तरह की जिम्मेदारियां दी गई थीं और उसे इस नेटवर्क से जोड़ने में किन लोगों की भूमिका रही.

आर्थिक मदद के बाद ब्लैकमेलिंग का आरोप
पुलिस के अनुसार, कथित हैंडलर्स ने शुरुआत में महकदीप का भरोसा जीतने के लिए उससे लगातार संपर्क बनाए रखा और पैसों की मदद की. बाद में उसे ब्लैकमेल करने और दबाव बनाने के आरोप भी सामने आए हैं. जांच एजेंसियों को आशंका है कि बातचीत और आर्थिक लेन-देन से जुड़े कुछ सबूतों का इस्तेमाल उसे अपने निर्देश मानने के लिए मजबूर करने में किया गया.

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने महकदीप के पास से नकदी और हथियार बरामद होने का दावा किया है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, उसके पास से 30 हजार रुपये नकद, दो पिस्टल और 46 कारतूस मिले. पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि हथियार कहां से आए और कथित पाकिस्तानी नेटवर्क से उनका क्या संबंध है.

क्या है रिवर्स हनीट्रैप का पूरा मामला?
आमतौर पर हनीट्रैप में किसी व्यक्ति को भावनात्मक या रोमांटिक रिश्ते के जरिए अपने जाल में फंसाकर उससे संवेदनशील जानकारी हासिल करने की कोशिश की जाती है. लेकिन श्रीगंगानगर मामले में जांच एजेंसियों का आरोप है कि कथित हैंडलर्स ने एक महिला को ही अपने नेटवर्क का हिस्सा बना लिया और उसे विस्फोट की वारदात में शामिल किया.

यही वजह है कि इस मामले को रिवर्स हनीट्रैप से जोड़कर देखा जा रहा है. हालांकि, यह जांच का विषय है कि महकदीप को किस हद तक जानकारी थी और उसने किन परिस्थितियों में कथित तौर पर इस वारदात में भूमिका निभाई.

81 लाख मोबाइल नंबरों के डेटा की हुई जांच
श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट के बाद पुलिस और जांच एजेंसियों ने बड़े स्तर पर पड़ताल की. श्रीविजयनगर और रामसिंहपुर थाना क्षेत्रों में करीब 150 संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई. वहीं, लगभग 81 लाख मोबाइल नंबरों और इंटरनेट कॉलिंग से जुड़े डेटा की जांच की गई.

जांचकर्ताओं के मुताबिक, आरोपियों ने वारदात से पहले श्रीगंगानगर पहुंचकर इलाके की रेकी की थी. वे बठिंडा से टैक्सी के जरिए विजयनगर आए थे और एक होटल में ठहरे थे. पुलिस ने स्थानीय स्तर पर मदद करने के संदेह में तीन लोगों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की है.

अब पाकिस्तानी नेटवर्क की कड़ियां खंगाल रही एजेंसियां
14 नवंबर को राजस्थान एटीएस के एडीजी दिनेश एमएन के नेतृत्व में टीम गुरदासपुर पहुंची. वहां गुरदासपुर एसपी आदित्य की टीम के साथ कार्रवाई करते हुए महकदीप और दविंदर को गिरफ्तार किया गया. इसके बाद दोनों को श्रीगंगानगर लाया गया.

 

फिलहाल जांच एजेंसियां महकदीप से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि उसकी कथित हैंडलर्स से पहचान कैसे हुई, बातचीत किस तरह आगे बढ़ी और इस नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं. पुलिस के लिए यह भी अहम है कि रेलवे ट्रैक ब्लास्ट की साजिश कहां तैयार हुई और इसके पीछे काम कर रहे पूरे नेटवर्क का खुलासा कैसे किया जाए.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group