रूस के केमेरोवो क्षेत्र में यागुनोवो गांव के पास एक विमान हादसा हुआ है। खबरों के अनुसार, 17 नवंबर को साइबेरिया के केमेरोवो क्षेत्र में यागुनोवो के पास रूस का एक An-12 सैन्य परिवहन विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
रूसी मीडिया के अनुसार, इस हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई है। क्षेत्रीय गवर्नर ने घटना की पुष्टि की है, लेकिन दुर्घटना के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
मीडिया चैनलों ने गवर्नर इल्या सेरेद्युक के हवाले से बताया कि आपातकालीन सेवाएं मौके पर काम कर रही हैं। रूस समर्थक चैनलों ने विमान के सैन्य परिवहन एएन-12 होने और उसमें सवार 17 क्रू सदस्यों की मौत हो गई है। हालांकि, विमान के मॉडल और मृतकों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
हादसे का शिकार सैन्य परिवहन विमान एएन-12 हुआ है। दावे के मुताबिक, विमान में 17 क्रू सदस्य सवार थे। केमेरोवो क्षेत्र के गवर्नर इल्या सेरेद्युक ने बताया कि दुर्घटना के बाद आपातकालीन सेवाएं घटनास्थल पर काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि हादसे से जुड़े हालात की जांच संबंधित एजेंसियां कर रही हैं। गवर्नर ने कहा, ‘घटना की परिस्थितियों का पता संबंधित अधिकारी लगा रहे हैं।’ उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि हादसे में शामिल विमान क्षेत्र के ऊपर से गुजर रहा था। यानी यह विमान केमेरोवो क्षेत्र में किसी पड़ाव के लिए नहीं आया था, बल्कि वहां से होकर जा रहा था।