VIDEO अमेरिका ने ईरान पर किया हमला, केशम द्वीप पर मिसाइल लॉन्च साइट को बनाया निशाना; तेहरान ने किया पलटवार

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Wed, 18 Nov 2026 09:49 AM
VIDEO अमेरिका ने ईरान पर किया हमला, केशम द्वीप पर मिसाइल लॉन्च साइट को बनाया निशाना; तेहरान ने किया पलटवार
ऑडियो सुनें

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार जारी है। अमेरिका ने मंगलवार को ईरान के केशम द्वीप पर इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) की एक मिसाइल लॉन्च साइट पर हमला किया। अमेरिकी सैन्य अधिकारी के अनुसार, अमेरिकी फाइटर एयरक्राफ्ट ने प्रिसिजन मुनिशन का इस्तेमाल करते हुए यह हमला आत्म-रक्षा में किया।

ईरान ने भी पलवार किया है। ईरान ने बहरीन में अमेरिका से जुड़े शेख ईसा एयर बेस पर ड्रोन से हमला किया।

रॉयटर के अनुसार, अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि यह हमला आईआरजीसी की उस आक्रामकता के जवाब में किया गया, जिसमें अमेरिकी कर्मियों और संपत्तियों को निशाना बनाया जा रहा था। अमेरिकी सेंट्रल कमांड क्षेत्र में अमेरिकी हितों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह तैयार है।

अमेरिकी अधिकारियों ने आज केशम द्वीप पर IRGC के मिसाइल लॉन्च साइट पर एक सीमित और सटीक हमले की पुष्टि की है। उन्होंने इसे बहरीन में अमेरिकी ठिकानों पर ईरानी ड्रोन हमलों के जवाब में ‘आत्मरक्षा’ के कदम के रूप में बताया है।

ईरान के स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, वहां किसी रिहायशी, व्यावसायिक या बुनियादी ढांचे वाले इलाके को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। फरवरी से चल रहे इस संघर्ष में, दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ सीमित जवाबी कार्रवाई का सिलसिला जारी है।

The Iran attacks in Texas, America

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group