नवभारत डिजीटल
दुनिया के तीन सबसे ताकतवर आदमी अभी चीनी धरती पर मिले हैं। रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ त्रिपक्षीय बैठक के लिए चीन पहुंचे है।
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने चीन के शेन्ज़ेन में एयर फ़ोर्स वन में राष्ट्रपति ट्रम्प का व्यक्तिगत रूप से भव्य स्वागत किया। चीन के राष्ट्रपति शी सामान्य तौर पर किसी राष्ट्राध्यक्ष के स्वागत के लिए ख़ुद एयरपोर्ट नहीं जाते पर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रम्प के लिए इस बार उन्होंने ऐसा किया। शी के 2013 में राष्ट्रपति बनने के बाद इसे ऐसा पहला मौक़ा माना जा रहा है।
राष्ट्रपति ट्रम्प, रूसी राष्ट्रपति पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग एक दूसरे को बधाई देते हुए दिखे साथ ही APEC समिट के स्वागत डिनर में एक साथ तीनों नजर आए. तीनों नेताओं के बीच कल त्रिपक्षीय बैठक होगी। इसमें ईरान युद्ध और परमाणु हथियारों के इस्तेमाल समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी।
राष्ट्रपति डोनल्ड जे. ट्रंप ने आसियान रात्रिभोज में अपनी बात रखी। “हम इन संबंधों को और भी मज़बूत बना रहे हैं तथा अपने लोगों और पूरी दुनिया के लिए एक शानदार भविष्य बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं।”
यह सिर्फ कूटनीति नहीं है। यह एक नया वैश्विक शक्ति त्रिकोण है जो अभी आकार ले रहा है।