रूस ने यूक्रेन के दक्षिणी शहर पर हमले किये, पूर्व में भी नियंत्रण बढ़ाने की कोशिश

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 17 Jul 2022 10:07 PM
रूस ने यूक्रेन के दक्षिणी शहर पर हमले किये, पूर्व में भी नियंत्रण बढ़ाने की कोशिश
ऑडियो सुनें

विनित्सिया. रूस ने मिसाइल के जरिये रविवार को यूक्रेन के रणनीतिक महत्व वाले एक दक्षिणी शहर में औद्योगिक केंद्रों पर हमला किया. इस बीच देश में किसी अन्य स्थान पर घातक हमले में जान गंवाने वाली चार साल की बच्ची का अंतिम संस्कार किया गया.
लिजा बृहस्पतिवार को अपनी मां के साथ कहीं जा रही थी तभी मध्य यूक्रेन में विनित्सिया शहर में रूसी मिसाइल से हमला किया गया था. हमले में लिजा और 7-8 साल के दो लड़कों समेत कम से कम 24 लोग मारे गये थे. लिजा की मां समेत 200 से ज्यादा लोग हमले में घायल हो गये. लिजा की मां आईसीयू में गंभीर अवस्था में हैं.

माइकोलैव के मेयर ओलेक्जेंद्र सेंकेविच ने कहा कि रविवार को रूस ने मिसाइलों के जरिये शहर में एक औद्योगिक तथा अवसंरचना इकाई पर हमला किया. हमले में जानमाल के नुकसान की तत्काल कोई खबर नहीं है. गौरतलब है कि रूस माइकोलैव में पिछले कुछ सप्ताह से लगातार हमले कर रहा है.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu