मुख्यमंत्री ने 16 वीर सैनिकों के बलिदान व दुर्घटना में चार लोगों की मृत्यु की घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सिक्किम में सेना के वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से 16 वीर सैनिकों के बलिदान पर और कवर्धा जिले के पोलमी गांव के पास कार के खाई में गिरने से चार लोगों की मृत्यु की घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है.

मुख्यमंत्री ने सिक्किम में सेना के वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से बलिदान हुए 16 वीर सैनिकों के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि ईश्वर वीर शहीदों की आत्मा को शांति एवं उनके परिवार और चाहने वालों को हिम्मत दे. हम सब देशवासी इस दुखद घड़ी में उनके परिवार के साथ हैं.

मुख्यमंत्री ने कवर्धा जिले के पोलमी गांव के पास कार के खाई में गिरने से चार लोगों की मृत्यु की घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है. उन्होंने मृतकों के परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए जिला प्रशासन को इस दुर्घटना में घायलों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने और पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button