दोस्त से मिलने आई युवती की संदिग्ध अवस्था में मौत

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 18 Apr 2022 12:18 PM
दोस्त से मिलने आई युवती की संदिग्ध अवस्था में मौत
ऑडियो सुनें

नोएडा. थाना बिसरख क्षेत्र के गौर सिटी में रहने वाले अपने एक दोस्त से मिलने आई युवती की संदिग्ध अवस्था में 11वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक उमेश बहादुर ंिसह ने बताया कि गाजियाबाद की रहने वाली कुमारी शैली (24) रविवार को ग्रेटर नोएडा के गौर सिटी में रहने वाले अपने एक दोस्त से मिलने के लिए उसके घर पर आई थी। उन्होंने बताया कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया और इसी दौरान युवती 11वीं मंजिल से नीचे गिर गई। उन्होंने बताया कि गंभीर हालत शैली को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस को प्रथमदृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि युवती ने 11वीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या की है।
ंिसह ने बताया कि युवती के परिजन अगर इस मामले में कोई शिकायत करते हैं तो पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच करेगी।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav