फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ 13 मई से ‘जी5’ पर होगी प्रसारित

मुंबई. फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ 13 मई से डिजिटल मंच ‘जी5’ पर प्रसारित की जाएगी. फिल्म के लेखक और निर्देशक विवेक अग्निहोत्री हैं और इसका निर्माण ‘जÞी स्टूडियो’ के बैनर तले किया गया था. यह फिल्म कश्मीर से कश्मीरी हिंदुओं के पलायन के विषय पर आधारित है. फिल्म में दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर और मिथुन चक्रवर्ती के साथ-साथ पल्लवी जोशी और दर्शन कुमार जैसे कलाकारों ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं.

अनुपम खेर ने एक बयान में कहा, ‘‘ ‘द कश्मीर फाइल्स’ एक ऐसी घटना को दिखाती है जो कई वर्ष पहले हमारे लोगों के साथ घटी और जिसके बारे में अब भी बहुत से लोग नहीं जानते. फिल्म को देशभर में बहुत सराहना मिली और जो लोग इसे बड़े पर्दे पर नहीं देख पाए, उनके लिए यह ‘जी5’ पर आ रही है.’’ फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ भारत और कई अन्य देशों में हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड सहित कई भाषाओं में उपलब्ध होगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button