NCP का धड़ा BJP में तब शामिल हुआ जब विपक्षी नेता लोकतंत्र पर हमले के खिलाफ एकजुट हुए: लालू

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 03 Jul 2023 07:34 PM
NCP का धड़ा BJP में तब शामिल हुआ जब विपक्षी नेता लोकतंत्र पर हमले के खिलाफ एकजुट हुए: लालू
ऑडियो सुनें

पटना. राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने सोमवार को आरोप लगाया कि अजित पवार नीत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) का धड़ा ऐसे समय महाराष्ट्र की भारतीय जनता पार्टी-शिवसेना गठबंधन सरकार में शामिल हुआ जब विपक्षी नेता लोकतंत्र पर हो रहे ‘हमले’ के खिलाफ लड़ाई में एकजुट हुए हैं. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तीखा हमला करते हुए लालू प्रसाद यादव ने कहा कि उन्होंने पश्चिमी राज्य में ‘डकैती’ की है.

राजद अध्यक्ष कभी धुर विरोधी रहे और अब हाथ मिला चुके बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर लिखी किताब के लोकार्पण के अवसर पर बोल रहे थे. उन्होंने कहा, ”यह कार्यक्रम ऐसे समय पर हो रहा है जब नीतीश, मैं और विभिन्न दलों के नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नीत सरकार द्वारा लोकतंत्र पर किए जा रहे हमले का मुकाबला करने के लिए एक साथ आए हैं.” राजद प्रमुख ने राकांपा प्रमुख शरद यादव का नाम लिए बिना कहा,”मोदी पूरे देश में डकैती कर रहे हैं. आपने महाराष्ट्र को देखा होगा जहां से देश के सबसे वरिष्ठ नेता हमारी बैठक में शामिल होने आए थे.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu