भारत ओलंपिक मेजबानी के लिए तैयार, देश में प्रतिभा की कमी नहीं: मोदी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 26 Oct 2023 10:52 PM
भारत ओलंपिक मेजबानी के लिए तैयार, देश में प्रतिभा की कमी नहीं: मोदी
ऑडियो सुनें

मडगांव. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को यहां 37वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन करते हुए कहा कि सरकार ने पिछले नौ वर्षों में खेलों पर खर्च तीन गुना बढ.ाया और दोहराया कि भारत 2036 में ओलंपिक की मेजबानी के लिए तैयार है. उन्होंने कहा कि भारत की वैश्विक खेलों में हाल की सफलता युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायी है. भारत ने हाल में चीन में संपन्न हुए एशियाई खेलों में रिकॉर्ड 107 पदक जीते थे.

मडगांव के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन करते हुए मोदी ने कहा कि गोवा में इन खेलों का आयोजन तब किया जा रहा है जब भारतीय खेल नहीं ऊंचाइयां छू रहे हैं. मोदी ने कहा,”हमने खिलाड़ियों को वित्तीय लाभ दिलाने के लिए योजनाओं में बदलाव किया है.” प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत में खेल प्रतिभा की कमी नहीं है तथा देश ने खेलों में कई चैंपियन तैयार किए हैं.

उन्होंने कहा,”देश ने अभावों के बावजूद चैंपियन तैयार किए हैं लेकिन पदक तालिका में खराब प्रदर्शन लोगों को हमेशा परेशान करता रहा है.” मोदी ने कहा, ”भारत 2030 में युवा ओलंपिक और 2036 में ओलंपिक खेलों की मेजबानी के लिए तैयार है. ओलंपिक का आयोजन केवल हमारी भावनाओं तक सीमित नहीं है, इसके पीछे कुछ ठोस कारण है.”

मोदी ने पिछले 30 से 35 दिनों में अपनी सरकार के कई प्रमुख कार्यों का उल्लेख किया, जिसमें महिला आरक्षण विधेयक का पारित होना, गगनयान मिशन में महत्वपूर्ण परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा करना, क्षेत्रीय रैपिड ट्रांजिट की नमो भारत रेलगाड़ियों का शुभारंभ, इजराइल में फंसे भारतीय नागरिकों की वापसी सुनिश्चित करने के लिए ऑपरेशन अजय उड़ानों का संचालन शामिल हैं.

उन्होंने कहा कि 2000 के बाद केंद्र सरकार ने जरूरी खेल आधारभूत ढांचा तैयार किया तथा प्रतियोगिताओं के लिए चयन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाया तथा खिलाड़ियों के लिए वित्तीय योजनाओं में बदलाव किया. मोदी ने कहा,”सरकार ने खिलाड़ियों को ओलंपिक पोडियम तक पहुंचाने के लिए खाका तैयार किया. अब हम इसके परिणाम देख सकते हैं.” प्रधानमंत्री ने कहा कि पूर्व की सरकारें खेलों के लिए पर्याप्त बजट नहीं रखती थी. उन्होंने कहा,”हमने खेल बजट में बढ.ोतरी की. इस साल (2023-24) का खेल बजट 9 साल पहले के खेल बजट की तुलना में तीन गुना अधिक है.” मोदी ने कहा कि देश में खेल गतिविधियों को आगे बढ.ाने के लिए केंद्र सरकार ने नई प्रणाली शुरू की.

उन्होंने कहा,”स्कूलों कॉलेज और विश्वविद्यालय से विद्यार्थियों की पहचान की गई और उन्हें विभिन्न क्षेत्र में प्रशिक्षण दिया गया. सरकार ने उनके खान-पान औरप्रशिक्षण पर भी खर्च किया.” राष्ट्रीय खेलों का आयोजन गोवा में 26 अक्टूबर से 9 नवंबर तक किया जाएगा. इसमें देश भर के 10000 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं. इन खेलों में कुल 43 खेल शामिल हैं जिनका आयोजन 28 स्थलों में किया जाएगा.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu