ताशकंद में बॉलीवुड के प्रति प्रेम प्रदर्शित कर रहा ‘राज कपूर’ रेस्तरां

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 29 Oct 2023 07:54 PM
ताशकंद में बॉलीवुड के प्रति प्रेम प्रदर्शित कर रहा ‘राज कपूर’ रेस्तरां
ऑडियो सुनें

ताशकंद. ताशकंद शहर के मध्य में स्थित एक भारतीय रेस्तरां बॉलीवुड अभिनेता राज कपूर के निधन के 35 साल बाद भी उनकी विरासत और उनके प्रति उज्बेकिस्तान के लोगों का प्रेम प्रर्दिशत कर रहा है. बॉलीवुड की ‘थीम’ पर आधारित कम से कम 16 साल पुराना ‘राज कपूर’ रेस्तरां अपने स्वादिष्ट व्यंजन के लिए न केवल भारतीय पर्यटकों, बल्कि स्थानीय लोगों के बीच भी लोकप्रिय है. यह रेस्तरां ताशकंद में स्थित तीन अन्य प्रमुख भारतीय रेस्तरां में से एक है. कपूर परिवार के तीन अन्य अभिनेताओं–रणधीर कपूर, ऋषि कपूर और शशि कपूर–ने भी अलग-अलग मौकों पर इस रेस्तरां में भोजन किया हैं.

राज कपूर रेस्तरां के रेजिडेंट मैनेजर समीर खान ने पीटीआई-भाषा को बताया, “उज्बेकिस्तान के लोग बॉलीवुड के दीवाने हैं और उज्बेकिस्तान और रूस के लोगों की कई पीढि.यां राज कपूर एवं उनके सिनेमा से अवगत हैं तथा उन्हें बॉलीवुड का नंबर वन अभिनेता मानते हैं. रेस्तरां अपने नाम के कारण भीड़ को आर्किषत करता है.” ताशकंद के ले ग्रांड होटल में स्थित यह रेस्तरां भारतीय पर्यटकों के लिए एक निश्चित पड़ाव है और यह अपनी बॉलीवुड नाइट्स के लिए लोकप्रिय है, जहां उज्बेकिस्तान के लोग 90 के दशक के गानों पर थिरकते हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu