विदेशी पासपोर्ट धारकों ने राफा क्रॉसिंग के जरिए गाजा से मिस्र में किया प्रवेश

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 01 Nov 2023 07:31 PM
विदेशी पासपोर्ट धारकों ने राफा क्रॉसिंग के जरिए गाजा से मिस्र में किया प्रवेश
ऑडियो सुनें

राफा. दर्जनों विदेशी पासपोर्ट धारक बुधवार को राफा क्रॉसिंग के जरिये गाजा से मिस्र में प्रवेश करते नजर आए. ऐसा प्रतीत होता है कि तीन सप्ताह से अधिक समय पहले इजराइल-हमास युद्ध शुरू होने के बाद से विदेशी पासपोर्ट धारकों को इस क्षेत्र से बाहर जाने की अनुमति पहली बार दी गई है.

फलस्तीनी सीमा अधिकारियों ने कहा कि 400 से ज्यादा विदेशी पासपोर्ट धारकों को बुधवार को गाजा छोड़ने की इजाजत दी जाएगी.
हाल के सप्ताहों में अलग-अलग समय पर सैकड़ों लोग इस क्रॉसिंग पर एकत्र हुए हैं, लेकिन मिस्र, इजराइल और हमास के बीच असहमति के कारण उन्हें निकलने की अनुमति नहीं दी गई है. हमास द्वारा रिहा किए गए चार बंधकों को छोड़कर किसी को भी गाजा छोड़ने की अनुमति नहीं दी गई है. इस सप्ताह की शुरुआत में इजराइली बलों ने एक और बंदी को बचाया था.

मिस्र के सरकारी मीडिया ने बताया कि 80 से अधिक घायल फलस्तीनियों को चिकित्सा उपचार के लिए बुधवार को गाजा से मिस्र लाया जाएगा. एम्बुलेंस को मिस्र की ओर से राफा क्रॉसिंग में प्रवेश करते देखा गया, और पास के शहर शेख जुवेद में एक फील्ड अस्पताल स्थापित किया गया है. मिस्र ने कहा है कि वह फलस्तीनी शरणार्थियों की आमद को स्वीकार नहीं करेगा क्योंकि डर है कि इजराइल उन्हें युद्ध के बाद गाजा लौटने की अनुमति नहीं देगा.

बुधवार तड़के, सेवा प्रदाता पाल्टेल और जव्वाल ने गाजा में संचार और इंटरनेट सेवाओं के ह्लपूर्णत: बाधितह्व होने की सूचना दी. यह पांच दिन के अंदर दूसरी बार संचार सेवाओं में आई व्यापक बाधा है. मानवीय सहायता एजेंसियों ने चेतावनी दी है कि गाजा में पहले से ही गंभीर स्थिति में इस तरह के ‘ब्लैकआउट’ उनके काम को गंभीर रूप से बाधित करते हैं. गाजा में हमास द्वारा संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इजराइल-हमास युद्ध में मरने वाले फलस्तीनियों की संख्या 8,525 तक पहुंच गई है. कब्जे वाले वेस्ट बैंक में हिंसा और इजराइल की छापेमारी में 122 से अधिक फलस्तीनी मारे गए हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu