श्रीलंका की संसद के अध्यक्ष ने राष्ट्रपति से इस हफ्ते सत्र बुलाने को कहा

कोलंबो. श्रीलंकाई संसद के अध्यक्ष मंिहदा यापा अभयवर्धना ने राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे से कहा कि वे अभूतपूर्व ंिहसा और कई दशक में देश के सर्वाधिक खराब आर्थिक संकट को लेकर सरकार के खिलाफ व्यापक विरोध प्रदर्शन के बीच मौजूदा स्थिति पर चर्चा करने के लिए जल्द से जल्द सदन का सत्र बुलाएं. एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई.स्पीकर मंिहदा यापा अभयवर्धना ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे को इस अनुरोध के साथ फोन किया था.

संसदीय अधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रपति को 17 मई की निर्धारित तिथि से पहले संसद सत्र फिर से बुलाना होगा क्योंकि वर्तमान में कोई प्रधानमंत्री और सरकार नहीं है.श्रीलंका में घोर आर्थिक संकट के बीच मंिहदा राजपक्षे (76) ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. इससे कुछ ही घंटों पहले, उनके समर्थकों ने सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों पर हमला किया था, जिसके कारण प्राधिकारियों को राजधानी में सैन्य बलों को तैनात करना पड़ा और राष्ट्रव्यापी कर्फ्यू लगाना पड़ा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button