हत्यारोपी को झारखंड की जेल में गोली मारे जाने के बाद जेलर, पांच अन्य कर्मी निलंबित

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 05 Dec 2023 12:36 PM
हत्यारोपी को झारखंड की जेल में गोली मारे जाने के बाद जेलर, पांच अन्य कर्मी निलंबित
ऑडियो सुनें

झारखंड: हत्या के एक आरोपी को झारखंड की धनबाद जेल में गोली मारे जाने के बाद एक जेलर और जेल के पांच र्किमयों को निलंबित कर दिया गया है। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि जेल के दो अन्य र्किमयों का अनुबंध भी समाप्त कर दिया गया है।

धनबाद के उपमहापौर की हत्या मामले के आरोपियों में से एक अमन ंिसह की कैदियों के बीच एक विवाद के बाद रविवार दोपहर को जेल में ही गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। धनबाद के उपायुक्त वरुण रंजन ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘प्रशासन को अधिकारियों तथा र्किमयों की उस चूक के बारे में पता चला है जिसके कारण यह घटना हुई। जेलर मोहम्मद मुस्तकिन अंसारी को निलंबित कर दिया गया है और उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की सिफारिश की गयी है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जेल के पांच र्किमयों (कक्ष पाल) को निलंबित कर दिया गया है जबकि दो अन्य का अनुबंध निलंबित कर दिया गया है।’’ रंजन ने बताया कि प्राधिकारियों ने धनबाद के जेल अधीक्षक एम बारुआ का तबादला करने और 23 कैदियों को राज्य की अन्य जेलों में स्थानांतरित करने की भी सिफारिश की है।

उपायुक्त ने कहा कि गोलीबारी मामले के मुख्य आरोपियों में से एक की पहचान सुंदर महतो के रूप में की गयी है जिससे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि चार प्राथमिकियां दर्ज की गयी है और मामले की जांच की जा रही है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav