वैष्णो देवी मंदिर : इस साल तीर्थयात्रियों की संख्या एक दशक में सबसे अधिक

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 26 Dec 2023 07:06 PM
वैष्णो देवी मंदिर : इस साल तीर्थयात्रियों की संख्या एक दशक में सबसे अधिक
ऑडियो सुनें

जम्मू. इस वर्ष अभी तक 93.50 लाख श्रद्धालु वैष्णो देवी मंदिर में देवी माता के दर्शन कर चुके हैं, जो एक दशक में सबसे अधिक संख्या है. मंदिर पदाधिकारियों के मुताबिक, सोमवार तक कुल 93.50 लाख लोगों ने जम्मू के रियासी जिले में त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित मंदिर के दर्शन किए, जिसके साथ ही 2013 में 93.24 लाख श्रद्धालुओं का रिकॉर्ड टूट गया.

श्री माता वैष्णो देवी मंदिर बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंशुल गर्ग ने बताया, ”93.24 लाख श्रद्धालुओं से ज्यादा का नया रिकॉर्ड पिछले 10 वर्षों में सबसे अधिक है.” वर्ष 2012 में सबसे अधिक 1,04,09,569 श्रद्धालुओं ने मंदिर में दर्शन किए थे. वहीं 2011 में 1,01,15,647 श्रद्धालु वैष्णो माता के दर्शन करने पहुं­चे थे.

गर्ग ने कहा कि प्रतिदिन 37 हजार से 44 हजार श्रद्धालु दर्शन के लिए यहां आ रहे हैं और उन्हें उम्मीद है कि साल के अंत तक यह आंकड़ा 50 हजार तक पहुंच जाएगा. उन्होंने कहा कि इस साल अनुमान है कि दर्शन के लिए आने वाले भक्तों की संख्या 95 लाख से अधिक हो जाएगी.

मंदिर में तीर्थयात्रियों के लिए कई सुविधाएं बढ.ाई गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अक्टूबर में ‘स्काईवॉक’ और पुर्निर्निमत पार्वती भवन का उद्घाटन किया था. इसके अलावा कटरा स्थित तीर्थस्थल आधार शिविर में अब एक अत्याधुनिक कॉल सेंटर काम कर रहा है, जहां दुनिया भर से तीर्थयात्रियों के हर दिन लगभग 2,500 कॉल प्राप्त होती हैं. अक्टूबर में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भक्तों के लिए ‘लाइव दर्शन’ सुविधा भी शुरू की थी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu