पालनपुर (गुजरात). गुजरात के बनासकांठा जिले में पालनपुर कस्बे के पास रविवार को एक बस के ट्रक से टकरा जाने से दो बस यात्रियों और उसके चालक की मौत हो गई और लगभग 30 अन्य घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. हादसा तड़के करीब तीन बजे हुआ जब निजी लग्जरी बस राजस्थान के रामसिन से गुजरात के अहमदाबाद की तरफ जा रही थी. पालनपुर थाने के एक अधिकारी ने बताया कि ट्रक चालक अहमदाबाद से करीब 150 किलोमीटर दूर कनोदर गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क किनारे ट्रक लगा रहा था, तभी बस ने उसे पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में बस में सवार दो यात्रियों और उसके चालक की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि मृतकों की उम्र 35 से 40 वर्ष के बीच थी.
गुजरात: बस और ट्रक की टक्कर में तीन लोगों की मौत, 30 घायल
Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sun, 15 May 2022 11:07 AM
ऑडियो सुनें
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 अमिताभ बच्चन के घर प्रापर्टी विवाद, 160 करोड़ के बंगले पर भाभी ने जताया दावा, सरकारी कागज में रमोला है मालिक!
- 2 VIDEO मौत का लाइव : टिकटॉक पर लाइवस्ट्रीम कर रही 14 वर्षीय लड़की छठवीं मंजिल से गिरी, मौत
- 3 VIDEO भड़क उठीं भाजपा विधायक, सेना के अफसरों को सुनाई खरी खोटी, पुलिसकर्मियों के शव बिना ताबूत के डंपर में घर लाने का मामला
- 4 VIDEO पीएम मोदी फिलीपींस पहुंचे, मनीला अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुआ भव्य स्वागत, भारतीय समुदाय से मिले प्रधानमंत्री
Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.
लेखक के बारे में
By www.navabharat.news
Tags: