दिल्ली के जंतर-मंतर पर 40 वर्षीय व्यक्ति ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की

नयी दिल्ली. दिल्ली में सोमवार को जंतर-मंतर पर एक व्यक्ति ने कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मृतक लोकेन्द्र (40) मध्यप्रदेश के मुरैना जिले का निवासी था. वह जुलाई से ही राष्ट्रीय राजधानी में था और अपनी बहन के लिए अनुकंपा के आधार पर नौकरी की मांग कर रहा था. वह इससे पहले भी इस संबंध में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर चुका था.

उन्होंने कहा, “लोकेंद्र के बहनोई मध्यप्रदेश के शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी पद पर काम करते थे. 2019 में लोकेंद्र के बहनोई का निधन हो गया. मृतक चाहता था कि सरकार उसकी बहन को अनुकंपा के आधार पर विभाग में नौकरी दे.” अधिकारी ने बताया कि सोमवार सुबह करीब नौ बजे लोकेन्द्र ने अपने आप को गोली मार दी.

घटना की सूचना मिलते ही अधिकारियों की एक टीम मौके पर पहुंची जहां उन्हें एक व्यक्ति मृत मिला, जिसे गोली लगी थी.
अधिकारी ने कहा कि व्यक्ति ने किन परिस्थितियों में खुद को गोली मारी, उसकी जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button