BIG NEWS: अकाली दल ने सेंसर बोर्ड से फिल्म ‘इमरजेंसी’ की रिलीज पर रोक लगाने की अपील की

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 29 Aug 2024 01:19 PM
BIG NEWS: अकाली दल ने सेंसर बोर्ड से फिल्म ‘इमरजेंसी’ की रिलीज पर रोक लगाने की अपील की
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: शिरोमणि अकाली दल की दिल्ली इकाई ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) से अपील की है कि कंगना रनौत अभिनीत फिल्म ‘इमरजेंसी’ के रिलीज पर रोक लगाई जाए क्योंकि यह सांप्रदायिक तनाव भड़का सकती है।

भाजपा सांसद और अभिनेत्री रनौत ने फिल्म में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाया है। यह फिल्म छह सितंबर को सिनेमाघरों में प्रर्दिशत होगी। शिरोमणि अकाली दल की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष परमजीत ंिसह सरना ने बुधवार को सेंसर बोर्ड को लिखे पत्र में कहा कि हाल में जारी फिल्म के ट्रेलर में त्रुटिपूर्ण ऐतिहासिक तथ्य देखे जा सकते हैं जो न केवल सिख समुदाय को गलत तरह से प्रस्तुत करते हैं बल्कि नफरत और सामाजिक वैमनस्य भी फैलाते हैं।

उन्होंने कहा कि इस तरह का चित्रण न केवल भ्रामक है बल्कि बहुत अपमानजनक तथा पंजाब एवं पूरे देश के सामाजिक तानेबाने को नुकसान पहुंचाने वाला भी है। सरना ने कहा, ‘‘इस फिल्म से सांप्रदायिक तनाव बढ़ने और गलत सूचनाओं का प्रसार होने की आशंकाओं के मद्देनजर मैं सीबीएफसी से अनुरोध करता हूं कि इसकी रिलीज पर रोक लगाने के अपने अधिकार का इस्तेमाल करे।’’ फिल्म ‘इमरजेंसी’ कंगना रनौत के हिमाचल प्रदेश के मंडी से सांसद निर्वाचित होने के बाद रिलीज होने वाली उनकी पहली फिल्म है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav