बीजापुर: गश्त के दौरान दुर्घटना, सुरक्षाबल के अधिकारी की मृत्यु

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 29 Aug 2024 09:23 PM
बीजापुर: गश्त के दौरान दुर्घटना, सुरक्षाबल के अधिकारी की मृत्यु
ऑडियो सुनें

बीजापुर. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में गश्त में निकले ‘डि्ट्रिरक्ट रिजर्व गार्ड’ (डीआरजी) के एक अधिकारी की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई तथा एक जवान घायल हो गया. पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के मिरतुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बेचापाल गांव के करीब सड़क दुर्घटना में डीआरजी के सहायक उपनिरीक्षक तेलम चमरू (39) की मृत्यु हो गई तथा बस्तर फाइटर्स के आरक्षक उदय कुमार पटवा घायल हो गया.

अधिकारियों ने बताया कि बीजापुर डीआरजी में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक तेलम चमरू र्सिचंग ड्यूटी पर बुधवार रात को मिरतुर क्षेत्र में मोटरसाइकिल पर रवाना हुए थे. इस दौरान बेचापाल गांव के करीब उनकी मोटर साइकिल एक गहरे गड्ढे में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिससे चमरू और साथ में बैठे बस्तर फाइटर्स के आरक्षक उदय कुमार पटवा घायल हो गए.

उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षाबल के जवानों ने घायल पुलिस र्किमयों को दंतेवाड़ा अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान चमरू की मौत हो गई. उनके शव को बीजापुर पुलिस लाईन के लिए रवाना किया जाएगा. अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में घायल बस्तर फाइटर के आरक्षक उदय कुमार पटवा की स्थिति सामान्य है. उनका इलाज जगदलपुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में किया जा रहा है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu