खान यूनिस. अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने शुक्रवार को कहा कि गाजा में फलस्तीनी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के वास्ते और अधिक प्रयास किए जाने की जरूरत है, वरना “शांति के लिए कोई भागीदार नहीं होगा.” उन्होंने इजराइल से युद्धग्रस्त क्षेत्र में अधिक मानवीय सहायता की पहुंच सुनिश्चित करने का भी आग्रह किया.
वहीं, इजराइल ने क्षेत्र में संघर्ष तेज होने की बढ.ती आशंकाओं के बीच चेतावनी दी कि वह लेबनान से सटी उसकी सीमा पर हमलों से निपटने के लिए हाई अलर्ट पर है. इजराइली सैनिकों ने गाजा शहर की घेराबंदी कड़ी कर दी है, जो क्षेत्र में शासन कर रहे हमास लड़ाकों को खत्म करने के उनके अभियान का केंद्र बिंदु है.
हमास लड़ाकों ने सात अक्टूबर को इजराइल पर अप्रत्याशित हमला कर दिया था. इजराइली बलों ने आक्रामक जवाबी कार्रवाई की, जिससे दोनों पक्षों में संघर्ष छिड़ गया. संघर्ष शुरू होने के बाद से इसका अन्य क्षेत्रों में भी विस्तार होने की आशंका जताई जा रही है और इजराइल एवं हिजबुल्ला के बीच सीमा पर गोलीबारी जारी है. हमास के ईरान सर्मिथत सहयोगी हिजबुल्ला ने बृहस्पतिवार को उत्तरी इजराइल में सैन्य ठिकानों पर ड्रोन, मोर्टार और आत्मघाती ड्रोन से हमला किया था.
इजराइली सेना ने कहा कि उसने युद्धक विमानों और हेलीकॉप्टर से जवाबी कार्रवाई की. सैन्य प्रवक्ता रियर एडमिरल डेनियल हगारी ने कहा, ह्लआज और आने वाले दिनों में किसी भी घटना का जवाब देने के लिए हम उत्तर में हाई अलर्ट पर हैं और हमने उच्च स्तर की तैयारी कर रखी है.ह्व हिजबुल्ला के साथ युद्ध इजराइल और लेबनान दोनों के लिए विनाशकारी होगा. लगभग 1,50,000 रॉकेट और मिसाइल के शस्त्रागार के साथ हिजबुल्ला हमास से कहीं अधिक ताकतवर है. इनमें से कुछ हथियार इजराइल के अंदर हमला करने में सक्षम माने जाते हैं.
युद्ध के सिलसिले में क्षेत्र में अपने दूसरे कूटनीतिक मिशन के तहत इजराइल पहुंचे ब्लिंकन ने दोहराया कि इजराइल को आत्मरक्षा का पूरा अधिकार है और अमेरिका उसका पूरा समर्थन करता है. उन्होंने हिजबुल्ला का जिक्र करते हुए कहा कि अमेरिका यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि संघर्ष में कोई “तीसरा पक्ष” न शामिल हो.
हालांकि, ब्लिंकन ने कहा कि गाजा के लिए मानवीय सहायता में पर्याप्त और तत्काल वृद्धि करनी होगी तथा “हमें क्षेत्र में फलस्तीनी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए और अधिक प्रयास करने की जरूरत है.” उन्होंने कहा कि ऐसा किए बिना “शांति के लिए कोई भागीदार नहीं होगा.” अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा, इजराइल-फलस्तीन संघर्ष के लिए दो-राज्य समाधान की दिशा में मार्ग प्रशस्त करना महत्वपूर्ण है.