शतरंज : अर्जुन ने गुइजारो को हराया, नारायणन ने ड्रॉ खेला

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 27 Oct 2023 08:49 PM
शतरंज : अर्जुन ने गुइजारो को हराया, नारायणन ने ड्रॉ खेला
ऑडियो सुनें

आइल आफ मैन. अपने पारंपरिक आक्रामक अंदाज में खेलते हुए ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगेसी ने फिडे ग्रैंड स्विस शतरंज में स्पेन के एंटोन गुइजारो को हराया जबकि एस एल नारायणन ने ग्रैंडमास्टर अब्दुसत्तोरोव नोदिरबेक से ड्रॉ खेला . अर्जुन ने 40 चालों के बाद बाजी जीती . वहीं कतर मास्टर्स में तीसरे स्थान पर रहे केरल के नारायणन ने 33 चालों के बाद ड्रॉ खेला .

रौनक साधवानी ने शानदार फॉर्म जारी रखते हुए अमेरिका के हिकारू नकामूरा को ड्रॉ पर रोका . यह मुकाबला 25 चालों तक ही चला .
पहले दौर में हालैंड के एरविन लामी से हारने के बाद ग्रैंडमास्टर विदित गुजराती ने शानदार वापसी करते हुए हमवतन अभिजीत गुप्ता को हराया .

महिला वर्ग में पूर्व विश्व चैम्पियन तान झोंगयी ने दिव्या देशमुख को हराया जबकि बी सविता को पूर्व विश्व चैम्पियन एंतोआनेता स्टेफानोवा ने मात दी. ग्रैंडमास्टर द्रोणवल्ली हरिका को हंगरी की होआंग तांग त्रांग ने ड्रा पर रोका. वहीं तानिया सचदेव ने जर्मनी की दिनारा वेगनेर से ड्रॉ खेला.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu