छत्तीसगढ़ : बिलासपुर में ट्रेन की चपेट में आने से मादा तेंदुए की मौत

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में ट्रेन की चपेट में आने से एक मादा तेंदुए की मौत हो गयी. वन विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को इसकी जानकारी दी. बिलासपुर के संभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) कुमार निशांत ने कहा कि घटना शुक्रवार की रात बिलासपुर-कटनी रेल मार्ग पर खोंगसारा के पास हुयी और मादा तेंदुए का शरीर दो हिस्सों में कट गया .

उन्होंने कहा कि जिस स्थान पर तेंदुए का शव मिला, वहां अचानकमार बाघ अभयारण्य का बफर जोन शुरू होता है. उन्होंने कहा, ‘‘वन विभाग का एक दल मौके पर पहुंचा और बिलासपुर के तीन चिकित्सकों की एक टीम ने पोस्टमॉर्टम किया. यह शिकार का मामला नहीं है. हम ऐसी मौतों के समाधान के लिए रेलवे अधिकारियों को लिखेंगे. पटरी के दोनों तरफ घना जंगल है और हम वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए नियंत्रित गति से ट्रेनों के संचालन की मांग करेंगे.’’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button