गुवाहाटी. असम में विभिन्न स्थानों पर बिजली गिरने, आंधी और भारी वर्षा के कारण दो बच्चों समेत कम से कम आठ लोगों की मौत हो गयी. शनिवार का एक सरकारी बुलेटिन में यह जानकारी दी गयी. असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के अनुसार बृहस्पतिवार से असम के कई हिस्सों में ‘बोरदोइसिला’ ने सराबोर कर दिया. राज्य में र्गिमयों के मौसम में आंधी के साथ होने वाली वर्षा को ‘बोरदोइसिला’ कहा जाता है. सरकारी बुलेटिन के मुताबिक आंधी और वर्षा के कारण जनहानि होने के साथ-साथ कई मकान भी क्षतिग्रस्त हो गये और जगह-जगह पेड़ एवं बिजली के खंभे उखड़ गये. एएसडीएमए के अनुसार शुक्रवार को डिब्रूगढ़ में प्रचंड आंधी के कारण चार लोगों की जान चली गयी. उनमें 12 साल एक बच्चा भी शामिल हैं.
असम में बिजली गिरने, बारिश व आंधी से आठ लोगों की मौत
Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sat, 16 Apr 2022 04:41 PM
ऑडियो सुनें
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 अमिताभ बच्चन के घर प्रापर्टी विवाद, 160 करोड़ के बंगले पर भाभी ने जताया दावा, सरकारी कागज में रमोला है मालिक!
- 2 VIDEO मौत का लाइव : टिकटॉक पर लाइवस्ट्रीम कर रही 14 वर्षीय लड़की छठवीं मंजिल से गिरी, मौत
- 3 VIDEO भड़क उठीं भाजपा विधायक, सेना के अफसरों को सुनाई खरी खोटी, पुलिसकर्मियों के शव बिना ताबूत के डंपर में घर लाने का मामला
- 4 VIDEO पीएम मोदी फिलीपींस पहुंचे, मनीला अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुआ भव्य स्वागत, भारतीय समुदाय से मिले प्रधानमंत्री
Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.
लेखक के बारे में
By www.navabharat.news
Tags: