स्टेलोन के साथ फिल्म प्रतिद्वंद्विता नियंत्रण के बाहर हो गई थी: श्वार्जनेगर लास

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 28 Oct 2023 03:36 PM
स्टेलोन के साथ फिल्म प्रतिद्वंद्विता नियंत्रण के बाहर हो गई थी: श्वार्जनेगर लास
ऑडियो सुनें

एंजिलिस: मशहूर एक्शन हीरो अर्नाल्ड श्वार्जनेगर ने कहा है कि उनके सहयोगी सिल्वेस्टर स्टेलोन के साथ 1980 और 1990 के दशक में उनकी फिल्म प्रतिद्वंद्विता ‘‘काबू के बाहर’’ हो गई थी। दोनों ही अभिनेताओं की पहचान लगभग एक ही वक्त पर एक्शन हीरो के तौर पर बनी थी। श्वार्जनेगर की फिल्म ‘द र्टिमनेटर’ और स्टेलोन की ‘रैंबो’ एक ही वक्त पर रिलीज हुई थीं।

श्वार्जनेगर ने ‘द ग्राहम नॉर्टन शो’ में कहा, ‘‘हम फिल्म प्रतिद्वंद्वी थे, लेकिन हम इस प्रतिस्पर्धा को चरम पर ले गए- हम दोनों को ही सबसे अच्छा कद-काठी चाहिए था, अपनी फिल्मों में अधिक से अधिक लोगों को मारना था और हमें सबसे बड़ी बंदूकें चाहिए थीं।

सब कुछ काबू के बाहर चला गया था और हमने एक दूसरे को नीचा दिखाने की कोशिश की।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इसके बाद हमने प्लैनेट हॉलीवुड में निवेश किया और फिर इसके प्रचार के लिए हमने साथ में खूब यात्राएं कीं तथा इसके बाद हम बहुत अच्छे दोस्त बन गए। वह बेहतरीन व्यक्ति हैं और अब हम अलग नहीं हो सकते।’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav