न्यूजीलैंड के तट पर नौका डूबने से चार लोगों की मौत, एक अन्य लापता

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 21 Mar 2022 10:57 AM
ऑडियो सुनें

वेंिलग्टन. न्यूजीलैंड के तट पर तूफानी मौसम के कारण एक नौका के डूबने से चार लोगों की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति लापता है। नौका में 10 लोग सवार थे। पुलिस ने सोमवार को बताया कि उत्तरी तट पर नॉर्थ केप में रविवार की रात हुए हादसे में पांच लोगों को बचाया गया है। सोमवार को सुबह हेलीकॉप्टर की मदद से दो शव पानी में से निकाले गए। तीसरा शव नौका द्वारा चलाए गए तलाश अभियान में बरामद हुआ।

उन्होंने बताया कि बचाए गए पांच लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।
न्यूजीलैंड के समुद्री बचाव समन्वय केन्द्र के प्रवक्ता निक बर्ट ने बताया कि आपात सेवाओं को रात आठ बजे सक्रिय किया गया। एक हेलीकॉप्टर सबसे पहले रात 11 बजकर 40 मिनट पर मौके पर पहुंचा। इसके बाद देर रात ढाई बजे नौका के डूबने की पुष्टि हुई।

बर्ट ने बताया कि सोमवार को तलाश अभियान नौसेना के गश्ती दल के समन्वय से चलाया जा रहा है, जिसमें हेलीकॉप्टर और जमीनी दल की मदद से तटरेखा क्षेत्र में खोज की जा रही है।

समाचार वेबसाइट ‘स्टफ’ के अनुसार, मछुआरों की यह नौका उत्तरी बंदरगाह मानगोनुई से बृहस्पतिवार को रवाना हुई थी। नौका पर एक कैप्टन, चालक दल का एक सदस्य और आठ यात्री सवार थे। हादसे में नौका का कैप्टन बच गया है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav