पालनपुर (गुजरात). गुजरात के बनासकांठा जिले में पालनपुर कस्बे के पास रविवार को एक बस के ट्रक से टकरा जाने से दो बस यात्रियों और उसके चालक की मौत हो गई और लगभग 30 अन्य घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. हादसा तड़के करीब तीन बजे हुआ जब निजी लग्जरी बस राजस्थान के रामसिन से गुजरात के अहमदाबाद की तरफ जा रही थी. पालनपुर थाने के एक अधिकारी ने बताया कि ट्रक चालक अहमदाबाद से करीब 150 किलोमीटर दूर कनोदर गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क किनारे ट्रक लगा रहा था, तभी बस ने उसे पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में बस में सवार दो यात्रियों और उसके चालक की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि मृतकों की उम्र 35 से 40 वर्ष के बीच थी.
गुजरात: बस और ट्रक की टक्कर में तीन लोगों की मौत, 30 घायल
Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sun, 15 May 2022 11:07 AM
ऑडियो सुनें
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 नवभारत अपडेट : छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की आज की प्रमुख खबरें एक नजर में, देखते रहिए Navbharat News
- 2 काम की खबर : कल रविवार को बैंक खुलेंगे, 23 बैंकों की 97 शाखाओं में सामान्य दिनों की तरह कामकाज होगा, डिजिटल लेन-देन भी दौड़ेगा
- 3 Rewind : देव आनंद फिल्म अव्वल नंबर में पाक क्रिकेटर इमरान खान को चाहते हीरो, मगर खान ने इंकार कर दिया, फिर जागी आमिर की किस्मत, आज जन्मतिथि
- 4 अभिनेता मुश्ताक खान के अंतिम संस्कार में नहीं पहुंची बड़ी फिल्मी हस्तियां तो रजा मुराद ने जताया अफसोस, बोले : कोई स्टार नहीं आया
By www.navabharat.news
Tags: