महिला टी20 विश्व कप में भारत की कप्तानी करेंगी हरमनप्रीत

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 27 Aug 2024 01:29 PM
महिला टी20 विश्व कप में भारत की कप्तानी करेंगी हरमनप्रीत
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: स्टार बल्लेबाज हरमनप्रीत कौर तीन अक्टूबर से संयुक्त अरब अमीरात में होने वाले महिला टी20 विश्व कप के लिए मंगलवार को घोषित 15 सदस्यीय भारतीय टीम का नेतृत्व करेंगी। शीर्ष क्रम की बल्लेबाज यास्तिका भाटिया और स्पिन आॅलराउंडर श्रेयंका पाटिल को भी टीम में शामिल किया गया है लेकिन उनका चयन फिटनेस पर निर्भर करेगा।

स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना को उप कप्तान नियुक्त किया गया है। इस टूर्नामेंट की मेजबानी पहले बांग्लादेश को करनी थी लेकिन वहां राजनीतिक अशांति के कारण इसे संयुक्त अरब अमीरात में स्थानांतरित कर दिया गया था।
भारत को आॅस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका के साथ ग्रुप ए में रखा गया है। भारतीय टीम अपनी पहली टी20 विश्व कप ट्रॉफी जीतने का लक्ष्य लेकर टूर्नामेंट में उतरेगी।

महिला टी20 विश्व कप के लिए भारत की टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप कप्तान), शैफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, रेणुका ंिसह ठाकुर, दयालन हेमलता, आशा सोभना, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, सजना सजीवन।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav