यूक्रेन संघर्ष का समाधान न होने पर वैश्विक अर्थव्यवस्था में “गंभीर परिणाम’’ दिखेंगे : भारत

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 20 Jul 2022 07:27 PM
यूक्रेन संघर्ष का समाधान न होने पर वैश्विक अर्थव्यवस्था में “गंभीर परिणाम’’ दिखेंगे : भारत
ऑडियो सुनें

संयुक्त राष्ट्र. भारत ने आगाह किया है कि अगर यूक्रेन संघर्ष के मद्देनजर “बातचीत और कूटनीति के सार्थक मार्ग” की ओर तुरंत नहीं बढ़ा गया तो वैश्विक अर्थव्यवस्था पर इसके “गंभीर परिणाम’’ होंगे तथा खाद्य सुरक्षा और भुखमरी मिटाने के प्रयास बेपटरी हो जाएंगे.
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन में प्रथम सचिव स्रेहा दुबे ने सोमवार को कहा, “कोविड-19 महामारी के वैश्विक प्रभाव और यूक्रेन सहित अन्य संघर्षों से आम लोगों के जीवन पर, खासकर विकासशील देशों में, प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है और ऊर्जा एवं जरूरी वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि के साथ ही वैश्विक रसद आपूर्ति श्रृंखलाओं में व्यवधान पैदा हुआ है.’’ संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष अब्दुल्ला शाहिद और विश्व खाद्य सुरक्षा समिति द्वारा आयोजित एक उच्च स्तरीय विशेष कार्यक्रम में दुबे ने कहा कि ‘वैश्विक दक्षिण’ पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है.

‘वैश्विक दक्षिण’ का इस्तेमाल अक्सर लातिनी अमेरिका, एशिया, अफ्रीका और ओशिनिया जैसे पिछड़े क्षेत्रों के लिए किया जाता है.
दुबे ने कहा कि यदि संघर्ष के मद्देनजर तुरंत संवाद और कूटनीति को रास्ता नहीं बनता है तो वैश्विक अर्थव्यवस्था में गंभीर परिणाम होंगे और उससे ‘वैश्विक दक्षिण’ में खाद्य सुरक्षा और 2030 तक भुखमरी को मिटाने के प्रयास पटरी से उतर जाएंगे. उन्होंने कहा कि वास्तव में इसके उन बहुआयामी प्रभावों पर विचार करने का समय आ गया है जो ‘वैश्विक दक्षिण’ खासकर संवदेनशील कमजोर विकासशील देशों पर पड़ रहा है.

उन्होंने कहा कि कम आय वाले कई समाज बढ़ती कीमतों और खाद्यान्न तक पहुंच में कठिनाई की दोहरी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं. उन्होंने कहा , ‘‘यहां तक कि भारत जैसे देशों में, जिनके पास पर्याप्त भंडारण है, वहां खाद्य कीमतों में भारी वृद्धि दर्ज की गई है. यह स्पष्ट है कि जमाखोरी हो रही है….’’ दुबे ने जोर दिया कि इन चुनौतियों का हल “वैश्विक सामूहिक कार्रवाई” में निहित है. उन्होंने आश्वासन दिया कि भारत वैश्विक खाद्य सुरक्षा को आगे बढ़ाने में अपनी उचित भूमिका निभाएगा.

भारत ने आतंकवाद से संबंधित गतिविधियों में बच्चों की बढ़ती संलिप्तता पर चिंता व्यक्त की
भारत ने आतंकवाद से संबंधित गतिविधियों में बच्चों की बढ़ती संलिप्तता पर चिंता व्यक्त करते हुए इसे एक ‘‘खतरनाक और चिंताजनक प्रवृत्ति’’ करार दिया है. भारत ने संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों से आतंकवाद के अपराधियों तथा उनके प्रायोजकों को जवाबदेह ठहराने और सुरक्षा परिषद के बाल संरक्षण दायित्वों को पूरा करने के लिए ‘‘अधिक राजनीतिक इच्छाशक्ति’’ दिखाने का आग्रह भी किया.

बच्चों एवं सशस्त्र संघर्ष पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की उच्च स्तरीय चर्चा के दौरान मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन के राजदूत आर. रवींद्र ने कहा कि वैश्विक महामारी के कारण स्कूल बंद थे और इस समय का आतंकवादी संगठनों ने बच्चों को निशाना बनाने के लिए इस्तेमाल किया. उन्होंने ंिहसक चरमपंथी विचारधाराओं को बढ़ावा देने के लिए आॅनलाइन मंचों का भी इस्तेमाल किया.

उन्होंने कहा, ‘‘ वैश्विक स्तर पर आतंकवाद से संबंधित गतिविधियों में बच्चों की बढ़ती संख्या एक खतरनाक एवं ंिचताजनक प्रवृत्ति है. आतंकवादी संगठन सबसे अधिक बच्चों को बरगला सकते हैं, चाहे उनका आतंकवादी गतिविधियों में सक्रिय रूप से इस्तेमाल किया जाना हो या आतंकवाद के अपराधियों की रक्षा के लिए मानव ढाल के रूप में..’’

रवींद्र ने कहा, ‘‘बाल संरक्षण और आतंकवाद रोधी एजेंडे को लागू करने के लिए अधिक समन्वित दृष्टिकोण की तत्काल आवश्यकता है. सदस्य देशों को आतंकवाद के अपराधियों तथा उनके प्रायोजकों को जवाबदेह ठहराने और सुरक्षा परिषद के बाल संरक्षण दायित्वों को पूरा करने के लिए अधिक राजनीतिक इच्छाशक्ति दिखानी चाहिए.’’ यह चर्चा ‘बच्चे एवं सशस्त्र संघर्ष’ रिपोर्ट जारी होने के एक सप्ताह बाद की गई. रिपोर्ट में कहा गया था कि 25 प्रतिशत (2,257) बच्चों की मौत बारूदी सुरंगों, विस्फोटक उपकरणों और युद्ध के बाद बचे विस्फोटक अवशेषों की चपेट में आने से हुई.

भारत ने रिपोर्ट पर ंिचता जाहिर करते हुए कहा कि इसमें जिन परिस्थितियों का जिक्र किया गया है, वे ‘‘सशस्त्र संघर्ष की स्थितियां नहीं हैं’’ या अंतरराष्ट्रीय शांति तथा सुरक्षा के लिए किसी तरह का खतरा नहीं है. रवींद्र ने कहा, ‘‘हमें सतर्क रहना चाहिए इस तरह के प्रयास एजेंडे का राजनीतिकरण करेंगे. यह हमारा ध्यान भटकाएगा और हमारा ध्यान अंतरराष्ट्रीय शांति एवं सुरक्षा और सशस्त्र संघर्ष में बच्चों के लिए उत्पन्न वास्तविक खतरों से भी हटेगा.’’

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu