न्यूजीलैंड को 6-2 से हराकर भारत सेमीफाइनल में जोहोर

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 30 Oct 2023 10:26 PM
न्यूजीलैंड को 6-2 से हराकर भारत सेमीफाइनल में जोहोर
ऑडियो सुनें

बाहरू. अमनदीप लाकड़ा की हैट्रिक की मदद से भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम सोमवार को यहां न्यूजीलैंड को 6-2 से हराकर सुल्तान ऑफ जोहोर कप के सेमीफाइनल में पहुंच गई. भारत के लिए लाकड़ा (दूसरे, सातवें, 35वें मिनट) ने तीन गोल दागे. अरुण साहनी (12वें मिनट, 53वें मिनट) ने दो जबकि पूवन्ना चंदूरा बॉबी (52वें मिनट) ने एक गोल किया.

न्यूजीलैंड की ओर से दोनों गोल ल्यूक एल्ड्रेड ने (29वें और 60वें मिनट में किए. भारत ने सकारात्मक शुरुआत की और मैच के शुरुआती मिनट में ही पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया जिससे लाकड़ा ने गोल में बदला. भारत ने इसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा और पूरे मुकाबले के दौरान दबदबा बनाए रखा.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu