केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया-चेतन 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए, पुलिस ने मांगी थी तीन दिन की अतिरिक्त

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 03 Jul 2026 05:23 PM
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया-चेतन 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए, पुलिस ने मांगी थी तीन दिन की अतिरिक्त
ऑडियो सुनें

पुणे: केतन अग्रवाल हत्याकांड के मुख्य आरोपी सिया गोयल और चेतन चौधरी को पुलिस रिमांड समाप्त होने के बाद शुक्रवार को एक बार फिर वडगांव मावल कोर्ट में पेश किया गया। सुनवाई के दौरान अदालत परिसर और उसके आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। सुनवाई के बाद अदालत ने दोनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

वहीं, मामले की जांच कर रही पुलिस ने अदालत से दोनों आरोपियों की तीन दिन की अतिरिक्त पुलिस रिमांड की मांग की थी। पुलिस ने दलील दी थी कि पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों का आमना-सामना कराना आवश्यक है। साथ ही, मामले से जुड़े कई चैट और अन्य डिजिटल साक्ष्य अभी बरामद किए जाने और उनकी जांच की जानी बाकी है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav