गोल्फ कार्ट से गिरे मैक्सवेल, इंग्लैंड के खिलाफ नहीं खेल सकेंगे

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 01 Nov 2023 08:57 PM
गोल्फ कार्ट से गिरे मैक्सवेल, इंग्लैंड के खिलाफ नहीं खेल सकेंगे
ऑडियो सुनें

अहमदाबाद. आस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल गोल्फ कार्ट से गिरकर चोटिल होने के कारण इंग्लैंड के खिलाफ चार नवंबर को विश्व कप का लीग मैच नहीं खेल सकेंगे . क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू ने बताया कि मैक्सवेल गोल्फ कार्ट पर बैठे थे जब वह गिरे. आस्ट्रेलिया के मुख्य कोच एंड्रयू डोनाल्ड ने कहा ,” क्लबहाउस से टीम बस की ओर लौटते समय ग्लेन मैक्सवेल कार्ट के पीछे से उतरने के दौरान चोटिल हो गया . उसे सिर में चोट (कनकशन) लगी है . उसे कनकशन प्रोटोकॉल से गुजरना होगा और वह इंग्लैंड के खिलाफ नहीं खेल सकेगा .”

वह आस्ट्रेलिया के स्पिन आक्रमण का दारोमदार एडम जाम्पा के साथ संभालते हैं . इसके अलावा मध्यक्रम के अहम बल्लेबाज भी है जिन्होंने नीदरलैंड के खिलाफ दिल्ली में सिर्फ 40 गेंद में विश्व कप के इतिहास का सबसे तेज शतक बनाया था. मैक्सवेल को इससे पहले मेलबर्न में नवंबर में एक बर्थडे पार्टी के दौरान भी दुर्घटना में पैर में फ्रेक्चर हो गया था. न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ मैच के बीच एक सप्ताह का ब्रेक होने के कारण खिलाड़ी गोल्फ का मजा ले रहे थे. पिछले साल इंग्लैंड के विकेटकीपर जॉनी बेयरस्टो भी गोल्फ खेलते हुए गिर गए थे और टी20 विश्व कप नहीं खेल पाये थे जो इंग्लैंड ने जीता था.

कोच ने कहा कि उनके विकल्प की जरूरत नहीं है . उन्होंने कहा ,” विकल्प की कोई जरूरत नहीं है . वह छह से आठ दिन कनकशन प्रोटोकॉल से गुजरेगा इसलिये इंग्लैंड के खिलाफ नहीं खेल पायेगा . हमारे पास दूसरे खिलाड़ी उपलब्ध हैं .”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu