एमसीडी ने दक्षिणी दिल्ली में 45 झुग्गियां ढहाईं, लोगों ने पर्याप्त समय नहीं देने की शिकायत की

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 31 Aug 2024 12:47 PM
एमसीडी ने दक्षिणी दिल्ली में 45 झुग्गियां ढहाईं, लोगों ने पर्याप्त समय नहीं देने की शिकायत की

ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: एमसीडी ने शुक्रवार को अतिक्रमण रोधी अभियान के तहत दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के ओखला में करीब 45 झुग्गियों को ध्वस्त कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। कुछ निवासियों ने आरोप लगाया कि उन्हें अपना सामान बाहर निकालने के लिए पर्याप्त समय नहीं दिया गया।

इन आरोपों पर नगर निकाय ने कहा कि 27 अगस्त को खाली करने के नोटिस जारी किए गए थे। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने एक बयान में कहा कि ओखला के फेज 2 में जेजे क्लस्टर (झुग्गी झोपड़ी वाला) में भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ध्वस्तीकरण अभियान चलाया गया।

एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पुलिस बल की मदद से की गई और ओखला इंडस्ट्रियल फेज-2 में र्सिवस लेन के रास्ते से लगभग 45 झुग्गियों को हटा दिया गया।”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav