त्रिपुरा-केरल में प्राकृतिक आपदा, छग सरकार देगी 15-15 करोड़ रूपए की सहायता राशि

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 29 Aug 2024 10:34 PM
त्रिपुरा-केरल में प्राकृतिक आपदा, छग सरकार देगी 15-15 करोड़ रूपए की सहायता राशि
ऑडियो सुनें

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा त्रिपुरा और केरल में प्राकृतिक आपदा के कारण वृहद स्तर पर जन-धन की हानि होने पर संकट की इस घड़ी में दोनों राज्यों को 15-15 करोड़ रूपए की राशि आपदा राहत कोष से जारी करने का निर्णय लिया गया है.

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि विगत कुछ दिनों से त्रिपुरा और केरल में प्राकृतिक आपदा के कारण वृहद स्तर पर जन-धन की हानि की दुःखद खबरें प्राप्त हुई है. उन्होंने कहा कि मेरी संवेदनाएं आपदा प्रभावित लोगों के साथ है. छत्तीसगढ़ सरकार इस विपरीत परिस्थिति में दोनों राज्यों की मदद के लिए तत्पर है.

 

 

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu