हापुड़ में केमिकल फैक्टरी में बॉयलर फटने से नौ लोगों की मौत, 19 से अधिक घायल

हापुड़ (उत्तर प्रदेश). जिले के धौलाना थाना क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार को एक केमिकल फैक्टरी में बॉयलर फटने से आठ लोगों की मौत हो गई जबकि 15 से अधिक लोग घायल हो गये. हापुड़ की जिलाधिकारी मेधा रूपम ने बताया कि हादसे में अभी तक नौ लोगों की मौत हुई है जबकि 19 लोग घायल हुए हैं. मेरठ परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक प्रवीन कुमार ने बताया कि राहत कार्य तेजी से किया जा रहा है और घायलों को अस्पताल भिजवाया गया है.

प्रत्यक्षर्दिशयों के अनुसार, धमाका इतना तेज था कि आसपास की कई फैक्टरियों की छतें उड़ गईं. पुलिस प्रशासन व दमकल विभाग ने मौके पर पहुंच कर राहत कार्य शुरू किया और कई लोगों को वहां से सुरक्षित निकाला. पुलिस के अनुसार, हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के यूपीएसआईडीसी (औद्योगिक क्षेत्र) में शनिवार को सीएनजी पंप के पीछे कृष्णा आॅर्गेनिक कंपनी में बॉयलर फट गया, जिससे वहां आग लग गई. पुलिस ने बताया कि हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई जबकि 15 लोग घायल हो गये.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button