ओडिशा : ट्रेन से टकराकर तीन हाथियों की मौत

क्योंझर (ओडिशा). ओडिशा के क्योंझर जिले में मालगाड़ी से टकराकर कम से कम तीन हाथियों की मौत हो गई जिनमें से दो हस्ति शावक भी शामिल हैं. वन विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि घटना चम्पुआ वन रेंज के जोडा वन सेक्शन के अंतर्गत बंसापानी के पास बृहस्पतिवार को शाम करीब साढ़े सात बजे हुई. अधिकारियों ने बताया कि हादसे के समय करीब 20 हाथी पटरी पार कर रहे थे.

एक वन अधिकारी ने बताया कि एक हस्ति शावक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक हथिनी और एक अन्य हस्ति शावक ने आज सुबह दम तोड़ा. उन्होंने बताया कि हादसे के बाद हाथियों के झुंड ने वन अधिकारियों को बचाव अभियान चलाने से रोका. एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘वन विभाग के कर्मचारी पूरे दिन हाथियों के झुंड की आवाजाही पर नजर रखते हैं. रेल अधिकारियों को भी हाथियों की मौजूदगी की जानकारी दी गई थी. रेलगाड़ी की गति 25 किलोमीटर प्रति घंटा थी. यह हादसा अंधेरा होने की वजह से हुआ.’’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button