नवभारत रिसॅर्च
बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन का बंगला जलसा इस समय विवादों घिर गया है. असल में हुआ ये कि बंगला जया बच्चन के नाम ट्रांसफर किया जाना था लेकिन अमिताभ बच्चन के भाई अजिताभ बच्चन की पत्नी रमोला ने रजिस्ट्रार कार्यालय में आपत्ति दर्ज करवायी है कि उनकी सहमति के बिना जलसा जया बच्चन के नाम ट्रांसफर ना किया जाए।
अजिताभ की पत्नी रमोला बच्चन ने 1993 वाली उस गिफ्ट डीड को चुनौती दे दी है, जिससे बंगला जया बच्चन के नाम हो गया था। रमोला का कहना है कि उस समय न तो उन्हें इसकी जानकारी थी और न ही उन्होंने सहमति दी थी। उनके मुताबिक डीड सादे कागज पर बनी थी, स्टांप ड्यूटी नहीं दी गई थी और गवाहों के हस्ताक्षर भी नहीं थे। बाद में इसे अभय योजना के तहत नियमित करवाया गया।
सबसे बड़ा पेंच ये है कि कपोल हाउसिंग सोसाइटी के कागजों में मालिक जया बच्चन लिखी हैं, जबकि महाराष्ट्र सरकार के प्रॉपर्टी कार्ड पर आज भी रमोला का नाम चल रहा है। जब सरकारी रिकॉर्ड से उनका नाम हटाने की कोशिश हुई, तब यह पुराना मामला फिर से सतह पर आ गया
।
इस विवाद में सबसे महत्वपूर्ण बात है कि सरकारी और सोसायटी रिकॉर्ड में अलग अलग नाम दर्ज है इसलिए बंगले के मालिकाना हक को लेकर सस्पेन्स बना हुआ है। अब इस कहानी का सबसे दिलचस्प मोड़ देखिए। बताया जा रहा है कि Kapol Housing Society के रिकॉर्ड में जया बच्चन का नाम दर्ज है, जबकि महाराष्ट्र सरकार के Property Card में कथित तौर पर रमोला बच्चन का नाम मौजूद है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रमोला पिछले सात महीनों में इस मामले को लेकर रजिस्ट्रेशन अधिकारियों के पास कई शिकायतें दर्ज करा चुकी हैं।
अब सवाल यह है कि 1993 में हुआ संपत्ति का हस्तांतरण कानूनी रूप से कितना वैध था और इतने वर्षों बाद सरकारी रिकॉर्ड में मालिकाना हक को लेकर यह विसंगति क्यों बनी हुई है? करोड़ों की संपत्ति और बच्चन परिवार से जुड़ा यह विवाद अब कानूनी जांच के दायरे में है। जलसा की वर्तमान कीमत 112 करोड़ से 160 करोड़ आंकी गई है।